छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

कोयलीबेड़ा अंचल के शासकीय संस्थाओं में आन बान शान से लहराया तिरंगा।

कोयलीबेड़ा अंचल के शासकीय संस्थाओं में आन बान शान से लहराया तिरंगा।

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा ब्लॉक मुख्यालय के समस्त शासकीय संस्थाओं जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र ,कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय, विद्युत विभाग कार्यालय, पुलिस थाना कोयलीबेड़ा, पुलिस थाना सिकसोड़ महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय सहित अंचल के समस्त 12 संकुलों के समस्त प्राथमिक माध्यमिक हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों व कई सामाजिक भवनों में 15 अगस्त गुरुवार को धूमधाम के साथ पूरे कोयलीबेड़ा अंचल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय के कार्यालयों में जहां मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष देवली नुरेटि, जनपद सदस्य लकेश्वर ध्रुव, रीना बघेल, राजेन्द्र सलाम,सियाराम पुड़ो, सोहन हिचामी, पदुम जैन की उपस्थिति रही तो वहीं अन्य संस्थाओं में संस्था प्रमुखों में ध्वजारोहण कर सलामी दी।
अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, सहित अतिथियों ने भारत माता, सरस्वती माता तथा महापुरुषों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। ध्वजारोहण स्थलों में उपस्थित अतिथिगण, अधिकारियों कर्मचारियों ,शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गा कर भारत माता वन्दना किया गया।

हायर सेकेंडरी स्कूल कोयलीबेड़ा में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से देवली नुरेटि (जनपद अध्यक्ष) ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने में हमारे वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त होकर कानून के अधीन स्वतंत्र जीवनयापन कर रहे हैं। हमें वीर सेनानियों के योगदान से सीख लेनी चाहिए ताकि हम सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के काम आ सकें। विशिष्ट अतिथि नारद कौशल ( शाला समिति अध्यक्ष) ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। रीना बघेल (जनपद सदस्य ) ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्‍त 1947 वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जीआर गढ़िया ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल 15 अगस्त की थीम है ‘विकसित भारत’ इस थीम का मुख्य उद्देश्य है प्रधानमंत्री द्वारा साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करना है।
अन्य अतिथियों एवं शिक्षकों ने भी शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button