तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने रौंद डाली 5 जिन्दगियां, चीत्कार उठी खण्डी नदी।
तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने रौंद डाली 5 जिन्दगियां, चीत्कार उठी खण्डी नदी।
कांकेर। भानुप्रतापपुर में बड़ी दुर्घटना घटित हुई है। नशे की हालत में धुत स्कार्पियो चालक ने खंडी नदी के समीप दो बाइक को अपने चपेट में ले लिया है जिससे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुची। लोगो की भीड़ लगी रही है। वही घटना को लेकर नगर सहित क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे की है। भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मुख्य मार्ग पर खंडी नदी के पास की है। अंतागढ़ की ओर जा रही स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 20 जे 7215 के चालक जो शराब के नशे में चूर होकर तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसमें सवार 3 युवकों व 2 युवतियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कोर्पियो चालक नशे में था और वाहन की रफ्तार भी काफी तेज थी। जिसके चलते खण्डी नदी मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। खबर लिखे जाने तक 4 मृतकों की पहचान हो पाई थी जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी लगते ही परिजन एवं गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में जमा हो गए। मृतकों में सेवन कुमार निवासी चंपाटोला, चोकेश्वर प्रजापति सम्बलपुर, कामती कावड़े चौगेल, प्रियंका निषाद सम्बलपुर व अन्य 1 व्यक्ति शामिल है जो भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे। वहीं एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ की ओर जा रही थी। खण्डी नदी पुल के पास मोड़ आने पर वाहन की रफ्तार काफी अधिक होने से संतुलन बिगड़ और सभी बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा वाहन को जप्त कर चालक के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौपे जाएंगे।

