नवीन प्री फेब (पोटाकेबिन) शाला भवन का उदघाटन कार्यक्रम ढुटापारा में हुआ सम्पन्न।

नवीन प्री फेब (पोटाकेबिन) शाला भवन का उदघाटन कार्यक्रम ढुटापारा में हुआ सम्पन्न।

कोयलीबेड़ा। प्री फेब शाला भवन उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में नवीन शाला भवन का ग्रामगायता के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना व फीता काटकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चो ने बढ़़ चढ़ हिस्सा लिया बच्चो के आकर्षक प्रस्तुति ने अतिथियों, ग्रामीणजन और दर्शकों के मन को मोह लिया । वही नया स्कूल भवन मिलने पर बच्चे, पालक, शिक्षक और समस्त ग्रामीणजन बहुत खुश हुए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद सदस्य लकेश्वर ध्रुव ने कहा कि पहले शिक्षा के लिए सर्वसुविधायुक्त व्यवस्थाएं नही होती थी परन्तु समय के साथ लगातार तकनीकी रूप से इनमे सुधार होता गया और आज रातों रात स्कूल बन जाते हैं। ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण में कोई परेशानी न हो ऐसा ही तकनीक पोटाकेबिन का यह स्कूल भवन है जहां बच्चों को गर्मी,बारिष से राहत मिलेगी और अच्छी शिक्षा ले पाएंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम गायता धरमू मण्डावीं ढुटा , ग्राम पटेल दयालू कड़ियाम बढ़पारा, अध्यक्षता पीलू उसेन्डी सरपंच ग्राम पंचायत केसेकोड़ी , विषेश अतिथि के रूप श्री अशोक कुमार टांडिया सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा, लखेश्वर ध्रुव जनपद सदस्य पानीडोबीर, रीना बघेल जनपद सदस्य कोयलीबेड़ा, लच्छू गावड़े सरपंच ग्राम पंचायत सिकसोड़, पाण्डेराम सलाम सरपंच ग्राम पंचायत तुरसानी,सहदेव उसेण्डी, रामनाथ उसेन्डी उप सरपंच ग्राम पंचायत केसेकोड़ी, धनसिंह दुग्गा वार्डपंच, संकुल प्राचार्य बड़पारा रोहित यादव, संकुल समन्वयक बड़पारा पुरन लाल मन्डावी, लक्ष्मीनाथ दुग्गा अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिती ढुटापारा अतिथियों के रूप में विराजमान हुए। मंच संचालन शिक्षक सुनील साहू मिर्चेपारा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने के लिये ग्राम ढुटा के ग्रामीण रामलाल आचला, जयलाल यादव, चमनलाल यादव, गजेन्द्र आचला, सीताराम यादव एवं महिला पुरूष, युवाओ का विशेष योगदान रहा। इस समस्त कार्यक्रम का मार्गदर्शन श्रीमती दुर्गामणी नेताम प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक रमेन्द्र तारम प्राथमिक शाला ढुटापारा ने किया।



