छत्तीसगढ़

अंतागढ़-कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पेयजल से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने किया निर्देशित।

*अंतागढ़-कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पेयजल से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी लाएं*
*कलेक्टर ने जिले में जलजीवन मिशन की प्रगति जानने बैठक ली*
उत्तर बस्तर कांकेर,  केन्द्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन के तहत जिले में किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति से अवगत होने कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर ने मंगलवार 02 जुलाई को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत जिले के अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र में निर्माण कार्य अधिक लंबित हैं, जिनमें तेजी लाते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। साथ ही जिन ग्रामों में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहां से कार्य-पूर्णता प्रमाण-पत्र प्राप्त कर ऑनलाइन एंट्री करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, विद्युत एवं सोलर कनेक्शन सहित हर घर में नल कनेक्शन दिए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री बी.एन. भोयर ने जिले में जलजीवन मिशन की प्रगति बताया कि एफएचटीसी के तहत लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर 2024 की स्थिति में एफएचटीसी के लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री सुमित अग्रवाल, जिला जल स्वच्छता समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button