कलेक्टर ने दिलाई अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना से कार्य करने की शपथ।

कलेक्टर ने दिलाई अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना से कार्य करने की शपथ

नारायणपुर, प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को #सद्भावना_दिवस के रूप में आज कलेक्टोरेट, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों में मनाया गया। इस अवसर पर शाम 4ः30 बजे कलेक्टोरेट हाल में इकट्ठे हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना से काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर डीडी मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर रामसिंह सोरी एवं अन्य अधिकारियों के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



