छत्तीसगढ़देश

पखांजूर के कापसी क्लस्टर में मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कांकेर—कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एंव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुमीत अग्रवाल के निर्देशानुसार आज कोयलीबेड़ा विकासखंड  के कापसी कलस्टर मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, डिप्टी कलेक्टर एवम प्रभारी मु.का.अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेडा श्री राहुल रजक, बिहान से कविता नाग, महिला एवम बाल विकास विभाग के सुपर वाइजर श्रीमती भानुमती राना एंव श्रीमति पुष्पलता नायक के उपस्तिथि में यह अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में  बिहान कि दीदीयों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , नव वधु बड़ी संख्या मे शामिल हुए।  निष्पक्ष, भयमुक्त तथा प्रलोभनमुक्त हो कर मतदान करने का संकल्प लिया गया और सभी मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया । मतदाता जागरूकता अभियान में नारा लेखन , रैली , मेहंदी, रंगोली,  नव वधु मतदाता क्रिकेट प्रतियोगीता इत्यादि  कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही संकल्प लिया गया ।

Related Articles

Back to top button