छत्तीसगढ़देशलाइफस्टाइलविदेश

राजनैतिक दलों की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों को शिफ्ट कराने मांगी गई सुझाव।

नारायणपुर विधानसभा के 18 मतदान केन्द्रों को किया जाएगा शिफ्ट

राजनैतिक दलों की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों को शिफ्ट कराने मांगी गई सुझाव

नारायणपुर विधानसभा के 18 मतदान केन्द्रों को किया जाएगा शिफ्ट

नारायणपुर,  – भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यालय कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान करने के लिए सुविधा मिल सके, इसके लिए विधानसभा के 18 मतदान केन्द्रों को शिफ्ट करने का सुझाव राजनैतिक दलों से ली गई। मतदाता पुनरीक्षण कार्य 31 अगस्त से बढ़ाकर 11 सितंबर तक किया गया है। जिन मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने एवं त्रृटि सुधार के लिए अवसर दिया गया है। जिला निर्वावन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी राजनैतिक पार्टी के द्वारा मतदाताओं को लाभ न पहुंचाएं जावे, जैसे कि लुभाने के लिए गाड़ियों में पेट्रोल भरवाई जाती है इस पर कड़ी कार्यवाही करने की जानकारी दी गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नरेन्द्र मेश्राम, बृजमोहन देवांगन, संजय नंदी, प्रताप मण्डावी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनू नेताम, अजय देशमुख, मो. इरफान, सुक्कू राम सलाम, रवि देवांगन, पंडीराम वड्डे, प्रमोद नेलवाल, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि गिरधर नेताम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमराज सिदार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी मण्डावी, एसडीएम ओरछा प्रदीप वैद्य, नारायणपुर जितेन्द्र कुर्रे, तहसीलदार अभयजीत मण्डावी, नायब तहसीलदार हरिप्रसाद भोय उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button