छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनशिक्षा

शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में राज्य स्तरीय गोंडी रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का कोयलीबेड़ा में हुआ आयोजन।

शहीद वीरनारायण सिंह की स्मृति में राज्य स्तरीय गोंडी रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

कोयलीबेड़ा। गोंडी भाषा के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमर शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में राज्य स्तरीय गोंडी भाषा रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन कोयलीबेड़ा में किया गया जिसमें सामुहिक, युगल व एकल तीनो ही विधाओं में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। रात भर चले इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीनो वर्ग से 46 कार्यक्रम दिए गए। गोंडी कॉमेडियन कैलाश नुरूटी व रावेंन मड़ावी ने बीच बीच मे अपनी हास्य प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया।
सामुहिक वर्ग में बस्तरिया डांस ग्रुप मासबरस अंतागढ़ प्रथम, कृतिका डांस ग्रुप कोड़ोख़सगांव द्वितीय, पाटा डाका करिया कुन्दा कोयलीबेड़ा तृतीय स्थान पर रहे।
युगल वर्ग में भूपेंद्र व दिव्या पाटा डाका करिया कुन्दा कोयलीबेड़ा प्रथम, बालसिंग मर्रापी और साथी कन्हारगांव कोंडागांव द्वितीय, व प्राथमिक शाला कटगांव तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं एकल वर्ग में पहले स्थान पर रहे नीतू पटेल कोयलीबेड़ा, दूसरे स्थान पर मालती मरकाम सिंगारपुरी कोंडागांव, तो तृतीय स्थान पर रहे बिंदु कोमरा मेड़ो दुर्गुकोंदल। समस्त विजेताओं को अतिथियों के कर कलमलों से निर्धारित पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेड़ा इकाई अध्यक्ष सहदेव उसेण्डी ने कहा की समाज व संस्कृति को आगे बढ़ाने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है इससे संस्कृति के साथ ही भाषा के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है यही वजह है कि कलाकारों के मार्गदर्शन में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।

कार्यक्रम के दौरान कोयलीबेड़ा अंचल के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों व हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button