छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

जिला पंचायत की स्थायी समिति का हुआ गठन।

*जिला पंचायत की स्थायी समिति का हुआ गठन*
उतर बस्तर कांकेर 04 अप्रैल 2025/ जिला पंचायत कांकेर की स्थायी समिति के गठन की कार्यवाही के लिए कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार प्राधिकृत पीठासीन अधिकारी एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी द्वारा जिला पंचायत के समस्त नवनिर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से 07 स्थायी समितियां गठित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन समिति के लिए श्रीमती किरण नरेटी को सभापति बनाया गया है। इसी प्रकार शिक्षा समिति के लिए ताराबती ठाकुर, कृषि समिति दिपंकर राय, संचार तथा संकर्म समिति हेतु सुनिता मण्डल, सहकारिता और उद्योग समिति हेतु देवेन्द्र कुमार टेकाम, वन समिति हेतु कामनी उसेंडी और स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समिति लिए तिजेश्वरी सिन्हा को सभापति नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button