छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षाहेल्थ

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ।जिले में 30 फरवरी तक चलाया जाएगा अभियान.

*स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ*
*जिले में 30 फरवरी तक चलाया जाएगा अभियान*


उत्तर बस्तर कांकेर, / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कुष्ठ रोगियों के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया के मार्गदर्शन में जिले में गुरुवार 30 जनवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक कर 2027 तक कुष्ठ मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करना है।
डी.एल.ओ. डॉ. सुनील कुमार सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत् कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक और भेदभाव की गलत भ्रांतियों को मिटाने, लोगों में कुष्ठ रोग के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले के समस्त मिडिल, हाई, हायर सेकण्डरी स्कूलों एवं कालेजों में कलेक्टर का संदेश व शपथ संस्था प्रमुख प्रधान अध्यापक, प्राचार्य द्वारा संपादित कराया जाएगा। साथ ही प्रश्नोत्तरी, रोलप्ले जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिला एवं प्रत्येक विकासखण्ड में विकृति से बचाव तथा ग्रेड-2 विकृति वाले कुष्ठ रोगियों को विकृति मुक्त करने आरसीएस हेतु स्क्रीनिंग के लिये शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. ओ. पी. शंखवार डी.आई.ओ., रोहित वर्मा डीपीएम, ए.आर. बघेल प्रभारी जिला कुष्ठ सलाहकार द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी गई। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में स्वास्थ्य अमला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button