हायर सेकेण्डरी स्कूल कोयलीबेड़ा में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान वाहन का हुआ आगमन। स्कुली बच्चों को मिली अंतरिक्ष विज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारीयां।

हायर सेकेण्डरी स्कूल कोयलीबेड़ा में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान वाहन का हुआ आगमन।

कोयलीबेड़ा। विशेषज्ञ के माध्यम से स्कूली बच्चों को आंतरिक्ष एवं अंतरिक्ष यान उपग्रह से जुड़ी हुई विभिन्न प्रकार की दी गयी रोचक जानकारियां।
अंतरिक्ष ज्ञान अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरिक्ष से जुड़ी हुई विभिन्न रोचक जानकारी जैसे सैटेलाइट ,लॉन्च व्हीकल, ग्रहों की स्थिति आदि सभी महत्वपूर्ण बातों को स्कूली छात्र-छात्राओं तक विभिन्न मॉडल एवं तकनीक के माध्यम से पहुंचने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के माध्यम से विकासखंड के विभिन्न हायर सेकंडरी विद्यालय में भ्रमण किया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत आज दिनांक19 जनवरी 2024 को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोयलीबेड़ा में उक्त अंतरिक्ष ज्ञान अभियान वाहन का आगमन हुआ।
जिसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद विद्यालय कोयलीबेड़ा एवं माध्यमिक शाला कोयलीबेड़ा के बच्चे उपस्थित हुए, एवं अंतरिक्ष एवं अंतरिक्ष यान ,उपग्रह से जुड़ी हुई विभिन्न रोचक जानकारियां एक्सपर्ट के माध्यम से दिया गया।
जहां स्कूली छात्रों को उपस्थित जानकारों द्वारा एस्ट्रोनॉट बनने के तौर तरीकों के बारे में बताया गया. जिससे कि इस क्षेत्र के बच्चे भी अपनी सहभागिता अंतरिक्ष में दिखा सकेगें. अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के तहत स्कूल के बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में बताने के साथ ही एस्ट्रोनॉट बनने के लिए किन-किन बातों को ध्यान में रखकर पढ़ाई की जा सकती है. इन सभी बातों को उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस बारे में जानकारी दी गई है. छात्रों को रॉकेट बनाने से लेकर आंतरिक्ष तक पहुंचाने की प्रक्रिया को बताया. इधर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बखूबी अंतरिक्ष में सैटेलाइट और रॉकेट के बारे में समझा और अपनी जिज्ञासा को जागते हुए एस्ट्रोनॉट बनने की इच्छा भी जाहिर की.
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जीआर गढ़िया,विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओ के साथ ही संकुल समन्वयक भी उपस्थित थे।



