छत्तीसगढ़

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए समाधान शिविर 22 मई को।

अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए समाधान शिविर 22 मई को

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 मई 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन आगामी बुधवार 22 मई को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। उक्त शिविर में अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का निराकरण मौके पर किया जाएगा।
अपर कलेक्टर श्री एस.अहिरवार ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति हेतु विभिन्न विभागों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 22, स्वास्थ्य विभाग के 04, राजस्व, पशु चिकित्सा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग के 02-02 और वन विभाग का 01 आवेदन शामिल है। उक्त प्रकरणों के अलावा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु यदि कोई पात्र अभ्यर्थी जो संबंधित पद की शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता रखता है, वह मौके पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकता है। साथ ही यह भी बताया गया कि जिन आवेदकों के पास वांछित दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण-पत्र, निवास, वारिसान आदि प्रमाण पत्र नहीं हैं, वे समाधान शिविर में उपस्थित होकर तत्काल तैयार करा सकते हैं। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को उक्त शिविर में आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button