छत्तीसगढ़

अनिवार्य मतदान हेतु चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

*अनिवार्य मतदान हेतु चलाया गया हस्ताक्षर अभियान*
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 06 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा है। इसी क्रम में आज स्वीप कार्यक्रम के तहत आई. टी. आई. नरहरपुर में नोडल अधिकारी और कैंपस एम्बेसडर द्वारा संस्था स्तर पर लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु सभी प्रशिक्षणार्थियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्यतः मतदान हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसी प्रकार ग्राम गोविंदपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को शपथ दिलाई गई एवं रैली निकालकर सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एसेबेड़ा एवं कापसी में भी विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

Related Articles

Back to top button