छत्तीसगढ़राजनीति

कांकेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से श्री भोजराज नाग विजयी घोषित। रिटर्निंग ऑफिसर ने विजयी प्रत्याशी को सौंपा प्रमाण पत्र।

जिला जनसंपर्क कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर

*कांकेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से श्री भोजराज नाग विजयी घोषित*
*रिटर्निंग ऑफिसर ने विजयी प्रत्याशी को सौंपा प्रमाण पत्र*
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जून 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के पश्चात आज शाम को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें प्रत्याशी श्री भोजराज नाग विजयी घोषित किए गए। शासकीय पॉलिटेक्निक नाथियानवागांव में हुई मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर श्री अभिजीत सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा।
कांकेर लोकसभा निर्वाचन के मतगणना में प्रत्याशी श्री भोजराज नाग को सर्वाधिक 597624 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री बीरेश ठाकुर को 595740 वोट मिले। इसके अलावा प्रत्याशी श्री तिलक राम मरकाम को 11770, श्री जीवन लाल मातलाम को 8949, श्री थाकेश माहला को 4222, भोजराम मंडावी को 3361, श्री विनोद नागवंशी को 5009, सुकचंद नेताम को 8723, सोनसिंह को 11362 वोट और नोटा (इनमें से कोई नहीं) में 18669 मत प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button