छत्तीसगढ़शिक्षा

सचिव श्री दुग्गा ने एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा का किया निरीक्षण।

सचिव श्री दुग्गा ने एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा का किया निरीक्षण


उत्तर बस्तर कांकेर, मई 2024/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2024 हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का अंतागढ़ में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने निरीक्षण किया। श्री दुग्गा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ (परीक्षा केंद्र कोड 3321) के द्वारा परीक्षा के संचालन, परीक्षा केंद्र में पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही छात्रों एवं पालकों से चर्चा करते हुए उनको एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बारे में अवगत कराया। उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निरीक्षण के दौरान श्री एल. आर. कुर्रे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा के दौरान कुल 2 हजार 469 विद्यार्थियों में से 02 हजार 132 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और 373 अनुपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button