छत्तीसगढ़

मानव सेवा में समर्पित संस्था है रेडक्रास –डॉ खरे विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन।

मानव सेवा में समर्पित संस्था है रेडक्रास –डॉ खरे
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

कांकेर – रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रेडक्रास के संस्थापक सर जीन हेनरी डूनांट की जयंती को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। जिला शाखा द्वारा महिला आईटीआई में विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संगठक पवन कुमार सेन ने बताया कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष अभिजीत सिंह के दिशा निर्देश पर विश्व रेडक्रास दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य डॉ अविनाश खरे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सचिव रेडक्रास ने प्रदान किया। अध्यक्षता सुरेश ध्रुव प्राचार्य महिला आईटीआई और विशेष अतिथि अनुपम जोफर राज्य सदस्य रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ रहे। महिला आईटीआई की छात्राओं के बीच इस वर्ष का थीम मानवता जीवित रहे पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्वप्रथम रेडक्रास के संस्थापक सर जीन हेनरी डूनांट के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण किया गया। जिला संगठक पवन कुमार सेन के द्वारा रेडक्रास के संस्थापक, इतिहास और गतिविधियों की जानकारी दी गई। सेन ने बताया कि हेनरी डूनांट का जन्म 1820 में स्विजरलैंड में हुआ था वो एक स्विज व्यापारी थे। ऑस्ट्रिया और फ्रांस के युद्ध के दौरान घायल पड़े सैनिकों की सहायता करने के विचार के साथ ही मानव सेवा में रेडक्रास सोसायटी का जन्म हुआ। रेडक्रॉस आज विश्व के 206 देशों में कार्यरत हैं। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सुरेश ध्रुव ने कहा कि आयोजन के माध्यम से रेडक्रास की गतिविधियों को जानने का अवसर मिला। रेडक्रॉस मानव सेवा में कार्य करते हुए अपना सराहनीय योगदान दे रहा है। मुख्य आतिथी डॉ अविनाश खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर इंसान में मानवता जिंदा रहनी चाहिए। प्रेम, वात्सल्य, आपसी सहयोग के द्वारा एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। एक घटित प्रसंग के माध्यम से उन्होंने उपस्थित लोगों को निस्वार्थ मदद के लिए आगे आने आह्वान किया। रेडक्रॉस को मानव सेवा में समर्पित संस्था कहा। विशेष अतिथि अनुपम जोफर ने कहा की जूनियर और यूथ रेडक्रास वॉलंटियर स्वास्थ्य सेवा मित्रता के ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए लोगों को आपातकाल में प्राथमिक सहायता और आपदा के समय सहयोग प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को डीपीएम रोहित सिंह, अशोक नाग, एएसआर मूर्ति, नवरतन साव, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला आईटीआई के 150 छात्राओं ने भागीदारी की। छात्राओं ने मानवता जीवित रहे थीम पर अपने विचारों को कैनवास, रंगोली और भाषण के द्वारा प्रगट किया। चित्रकला और रंगोली में बुजुर्गों की मदद, सहयोग के विभिन्न आयाम, ट्रैफिक नियम, हेल्पिंग नेचर जैसे विषय प्रदर्शित हुए। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संजना मरकाम विद्युतकार ट्रेड द्वितीय स्थान पर आशा मंडावी हिंदी स्टेनो तृतीय स्थान पर हेमा नेताम हिंदी स्टेनो रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनु मंडावी हिंदी स्टेनो द्वितीय स्थान प्रिया कोमरे हिंदी स्टेनो तृतीय स्थान दामिनी वैद्य विद्युतकार ने प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में वंदना तेता ने प्रथम, कविता ने द्वितीय और विद्या तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं और सहयोगियों को मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जिला शाखा द्वारा संस्था प्राचार्य सुरेश ध्रुव को स्मृति चिन्ह भेंट की गई। संचालन सुनील यदु ने किया। कार्यक्रम में रेडक्रास से जिला संगठक पवन कुमार सेन सदस्य अनुपम जोफर, प्रशिक्षक एएसआर मूर्ति, वॉलंटियर ओमप्रकाश सेन, जीआर साहू, केवी राव, मोहन सेनापति, राजूराम मरकाम, यूथ प्रभारी नवरतन साव, सुनील साहू, संस्था से एआर नाथ प्रशिक्षण अधीक्षक, नरेश कुमार नेताम प्रशिक्षण अधीक्षक, सुनील कुमार यदु, पेमेश्वरी साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू, योगमाया साहू, नेहा वैष्णव, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा प्रशिक्षण अधिकारी, अमेरिका ध्रुव हॉस्टल अधीक्षक, सावित्री खूंटे भृत्य का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button