छत्तीसगढ़

चलो मतदान केन्द्र की ओर’ के नारे के साथ निकाली रैली

*स्वीप सहेली कर रहीं शतप्रतिशत मतदान का आह्वान*
*‘चलो मतदान केन्द्र की ओर’ के नारे के साथ निकाली रैली*
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024**
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा है। इसी क्रम में आज जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केंवटी में स्वीप सेहली द्वारा ‘चलो मतदान केन्द्र की ओर’ का नारा लगाते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र में जाकर वोट करने के लिए आग्रह किया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम एसेबेड़ा और जनपद पंचायत चारामा में भी स्वीप सहेलियों ने रंगोली के विभिन्न कलाकृति बनाते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं को शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button