पोला के अवसर पर संबलपुर में आयोजित हुआ बैल दौड़, प्रवीण का सबसे तेज दौड़कर अव्वल हुआ।

संबलपुर में आयोजित हुआ बैल दौड़, प्रवीण का सबसे तेज दौड़कर अव्वल हुआ
कांकेर।
धार्मिक नगरी संबलपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पोला त्योहार पर बैल दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बैलों को सजाकर बारी बारी से तीन स्टेप में दौड़ाया गया। इसमे प्रथम स्थान प्रवीण पटेल का बैल रहा। दूसरे स्थान पर अनिल भुआर्य और तीसरे स्थान पर राजेन्द्र निषाद का बैल रहे। जिन्हें पुरस्कृत किया गया।इन विजेता बैलों को खिचड़ी भी खिलाया गया। संबलपुर में प्रतिवर्ष यह बैल दौड़ प्राचीन कल से चली आ रही है जिसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है। संबलपुर के पुराने पानी टंकी से लेकर स्वामी गणेश मंदिर तक बैलों को दौड़ाया जाता है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या लोग पहुँचते है। फुगड़ी स्पर्धा में प्रथम सत्या पुजारी, द्वितीय सुखबत्ती लेडिया, कुर्सी दौड़ में प्रथम मंजू पुजारी, द्वितीय कौशिल्या टांडिया, भौरा दौड़ में प्रथम राजू आर्य, द्वितीय राजवीर मानिकपुरी रहे। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सरपंच अनिता रावटे, उप सरपंच गौरव चोपड़ा, पंडित लाल बहादुर मिश्रा, वार्ड पंच, कोटवार सालिक टांडिया, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।



