कांकेर जिले में अतिभारी वर्षा की सम्भावना किसान भाईयों के लिए सलाह.
उत्तर बस्तर कांकेर – भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यम अवधि के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कांकेर जिले के कुछ स्थानों पर मध्यम से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ, अधिकतम तापमान 28.0-30.0°ब् और न्यूनतम तापमान 24.0-25.0°ब् सुबह की हवा में 90-95 प्रतिषत आर्द्रता, शाम की हवा में आर्द्रता 75-80 प्रतिषत तथा हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 5.0-8.0 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलने की सम्भावना है। आगामी दिवस में मध्यम से अतिभारी वर्षा होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा किसान भाईयों को सलाह दी गई है कि अपने फसलों में किसी भी प्रकार के दवाओं का छिडकाव ना करें, पशुओं के सूखे चारे तथा उर्वरकों को सूखे स्थान पर रखें, दलहनी तथा सब्जी वर्गीय फसलों में जल निकासी की व्यवस्था बनाये रखें, गरज-चमक के समय खेतो में या बाहर कृषि कार्य ना करें पशुओं को खुला या पेड़ के नीचे ना छोड़ें, बेल या लता वाली सब्जी वर्गीय फसलां हेतु बनाये गए मचान को अच्छी तरह से बांधे तथा पुरानी रस्सियों को बदल देवे। वर्षा होने के उपरांत खेतां की सतत निगरानी करें, मौसम साफ होने पर कीट व्याधि का प्रकोप दिखाई देने पर भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा विकसित MEGHDOOT मोबाइल एप अपने एंड्राइड मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड करें, इसके माध्यम से आगामी 05 दिवस की मौसम एवं फसल सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

