छत्तीसगढ़

पीजी कालेज कांकेर राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय चिंतन शिविर का आयोजन।

पीजी कालेज कांकेर राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय चिंतन शिविर का आयोजन

कांकेर। राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय चिंतन शिविर का आयोजन अग्रसेन शिक्षण महाविद्यालय धनोरा जिला दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य भर के सभी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक, जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित हुए। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के समन्वयक व महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.डी.एल.पटेल एवं पीजी कॉलेज कांकेर के मनोविज्ञान के प्रोफेसर व महिला कार्यक्रम अधिकारी अलका केरकेट्टा ने इस शिविर में भाग लिया। इस शिविर में पूर्व वर्ष के गतिविधियों के आयोजन की समीक्षा, नवाचारी गतिविधियों का क्रियान्वयन, इकाइयों के विशेष शिविरों का आयोजन तथा राज्य स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन, यूनिसेफ के साथ कार्य, रेड रिबन क्लब, सोशल मीडिया प्रबंधन, पीएफएमएस के अंतर्गत नवीन फंड फ्लो व्यवस्था के अंतर्गत प्रशिक्षण इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा तथा इस सत्र का कार्ययोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य एन.एस.एस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी ने सभी विश्वविद्यालय एवं कार्यक्रम अधिकारियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु दिशा निर्देश दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती सरला आत्राम एवं महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button