छत्तीसगढ़

मतदान वाले दिन कोयलीबेड़ा में बाजार स्थगित तो वहीं कई हाट-बाजारों की तिथि में किया गया परिवर्तन

*मतदान वाले दिन हाट-बाजारों की तिथि में किया गया परिवर्तन*
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन-2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कांकेर -11 के लिए 26 अप्रैल दिन शुक्रवार को मतदान सम्पन्न होगा। उक्त दिवस शुक्रवार को मतदान प्रभावित न हो, इसे दृष्टिगत करते हुए जिले के विभिन्न ग्रामों में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों के तिथि में परिवर्तन किया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि जनपद पंचायत चारामा के ग्राम पंचायत कोटतरा में 26 अप्रैल शुक्रवार की जगह अगले दिन शनिवार को साप्ताहिक हाट-बाजार लगाया जाएगा। इसी तरह ग्राम कोटेला एवं बासनवाही में गुरूवार को और किलेपार में अगले दिन शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगेगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदागांव, बागोडार, बेवरती, मरकाटोला और सरंगपाल में 27 अप्रैल शनिवार को तथा गोविन्दपुर, आतुरगांव, मोदे और मरदापोटी में 25 अप्रैल गुरूवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाएगा। इसके अलावा जनपद पंचायत नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरादाह, मांडाभर्री एवं बादल में गुरूवार 25 अप्रैल को, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा, हरनगढ़ तथा नागलदण्ड में साप्ताहिक हाट-बाजार को स्थगित किया गया है तथा कारेकट्टा में 25 अप्रैल गुरूवार को साप्ताहिक बाजार लगेगा। जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भानबेड़ा और तरांदुल में 25 अप्रैल गुरूवार को, जनपद पंचायत मुख्यालय दुर्गूकोंदल और ग्राम पंचायत हाटकोंदल में 25 अप्रैल गुरूवार तथा जनपद पंचायत अंतागढ़ के ग्राम पंचायत अर्रा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को स्थगित किया गया है तथा ग्राम पोडगांव में 25 अप्रैल गुरूवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button