छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

कांकेर- कोयलीबेड़ा में राजमिस्त्री संघ की हुई बैठक। विश्कर्मा जयन्ती को धूमधाम से मनाने बनी राय।

कांकेर- कोयलीबेड़ा में राजमिस्त्री संघ की हुई बैठक। विश्कर्मा जयन्ती को धूमधाम से मनाने बनी राय।

कोयलीबेड़ा। आगामी विश्वकर्मा जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियों को लेकर कोयलीबेड़ा राजमिस्त्री संघ की बैठक आहूत की गई। जहां सर्व सम्मति से विश्वकर्मा जयंती दो दिवस मनाने की बात पर आम राय बनी। कोयलीबेड़ा राजमिस्त्री संघ के अध्यक्ष रेशलाल पटेल ने बताया कि आगामी विश्वकर्मा जयंती का आयोजन रविवार को मूर्ति स्थापना के साथ शुरू होगी व दिन भर पूजा अर्चना के साथ देर रात तक रामायण का पाठ किया जाएगा, अगली सुबह पूजन के पश्चात नगर भ्रमण के साथ मूर्ति विषर्जन किया जाएगा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान समस्त राजमिस्त्री कार्य बन्द रहेंगे। बैठक के दौरान अध्यक्ष रेशलाल पटेल, सचिव प्रमेश नेताम, किनेश कौशल, बीवन पटेल, बसन्त, विजय,जीवन,मुकेश आदि बड़ी संख्या में राजमिस्त्री मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button