पांच माह से मानदेय नही मिल रहा। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ कोयलीबेड़ा ने दिया ज्ञापन।

पांच माह से मानदेय नही मिल रहा। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन।

कोयलीबेड़ा। जून महीने से अबतक पांच माह का मानदेय नही मिलने से परेशान स्कूल सफाई कर्मचारीयों ने कोयलीबेड़ा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर जल्द भुगतान करने की मांग की है। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ कोयलीबेड़ा इकाई के अध्यक्ष लोकेश उसेण्डी ने बताया कि जून माह के बाद से अबतक मानदेय नही मिलने से हम कर्मचारियों को घर चलाने में परेशानी हो रही है, मानदेय भुगतान के लिए उन्हें हमेशा ऐसे ही इंतजार करना पड़ता है समय पर हर माह भुगतान की मांग हम लगातार करते आ रहे हैं परंतु अब तक हमारी समस्याओं को कोई सुलझाना नही चाहता समस्या जस की तस बनी हुई है।मानदेय की जानकारी लेने पर जनधन खाता को बड़ा करने कहा गया अब खाता भी बड़ा हो गया है फिर भी मानदेय जमा नही हो रहा है, कभी खाता बड़ा करने कहा गया कभी केवायसी कराने की सलाह दी गयी पर मानदेय अब तक अप्राप्त है।जल्द से जल्द भुगतान की मांग आवेदन के माध्यम से कर रहे हैं।



