छत्तीसगढ़

नवपदस्थ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया।

नवपदस्थ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

उत्तर बस्तर कांकेर.  जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे कांकेर जिले के 21वें कलेक्टर हैं। श्री अभिजीत सिंह वर्ष 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। कांकेर जिले के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करने के पहले वे छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व उन्होंने कलेक्टर जिला नारायणपुर, प्रबंधक संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी), मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण, संचालक भू-अभिलेख, संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, प्रबंधक संचालक पाठ्य पुस्तक निगम तथा मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button