छत्तीसगढ़

पी.व्ही.114 मार्ग पर बृहद पुल निर्माण कार्य का विधायक नाग ने किया भूमिपूजन ।

पी.व्ही.114 मार्ग पर बृहद पुल निर्माण कार्य का विधायक नाग ने किया भूमिपूजन

*विधायक बोले जनता के कल्याण एवं उनकी उन्नति के लिए किया हूं काम और आगे भी करते रहूंगा*

*पी.व्ही.36 को मिली राजस्व ग्राम की मंजूरी, विधायक ने ग्रामीणों को दी बधाई*

*2 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से निर्मित होगा पी.व्ही.36 से पी.व्ही.114 मार्ग पर पुल*

अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने शुक्रवार को पी.व्ही.36 से पी.व्ही.114 मार्ग पर निर्मित होने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया है लगभग 2 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण कार्य होगा जो दोनों गांवो के साथ दर्जनों गांवों के लिए सरल एवं सुगम आवाजाही के लिए कार्यरत होगा ।

जब इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हों जायेगा तब दर्जनों गांवों सहित हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। बिना पुल के ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ ही कई परेशानियों का भी सामना करता पड़ता है । इसीलिए अब जब पुल निर्माण की ओर अग्रसर होगा तो आने वाले समय में ग्रामीणों के लिए न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि बारह महीने आवाजाही की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यावसायिक महत्व से उक्त पुल के निर्माण से ग्रामीणों व व्यवसायियों को काफी लाभ मिलेगा।

*हर वर्ग के लिए काम कर रही सरकारः अनूप नाग*

अंतागढ़ के विकास के लिए संवेदनशील अंदरूनी ग्रामों का विकास जरूरी है। यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार से ही संभव है। उन्होंने सभा में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बेहतर शिक्षा ग्रहण के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसके लिए प्रथम चरण के बाद अब दूसरे चरण में भी प्रत्येक ब्लाक में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शुरुआत की जा चुकी हैं। जिससे ग्रामीण अंचल के गरीब तबके के बच्चे भी निःशुल्क अंग्रेजी शिक्षा का लाभ लेकर भविष्य में उच्च पदों पर सेवाएं प्रदान कर प्रदेश के साथ ही अपने समाज का विकास करेंगे ।

*पुल निर्माण से जल्द ही लंबे इंतजार को मिलेगा विराम*

विधायक प्रतिनिधि टुलू भट्टाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 15-20 वर्ष से इस पुल के निर्माण के लिए इस क्षेत्र के लोगों ने इंतजार किया लेकिन अब उनकी इंतजार को विराम लग लगा है। हमारी कांग्रेस सरकार और विधायक अनूप नाग ने यहां के लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए उच्च स्तरीय पुल का निर्माण करने की दिशा में आगे आकर आपकी मांगो को पूर्ण करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास का पैमाना उस क्षेत्र में स्थित सड़क, पुल एवं आवागमन की सुविधा से होता है।

*पी.व्ही.36 अब नवपल्ली के नाम से जाना जाएगा*

ग्राम पंचायत चांदीपुर के आश्रित गांव पी.व्ही.36 को अब राजस्व ग्राम की मंजूरी मिल गई है जिसकी सूचना विधायक नाग ने ग्रामीणों को दी, विधायक ने ग्रामीणों को बधाई भी दी । दरअसल पी.व्ही.36 गांव राजस्व रिकार्ड में शामिल नहीं होने के कारण वह पी.व्ही.28 के अंडर आता था जिस कारण ग्रामीणों ने इसकी मांग विधायक नाग से की और विधायक नाग ने भी अपने स्तर पर प्रयास करकर पी.व्ही.36 को एक नई पहचान दिलाई है, पी.व्ही.36 अब नवपल्ली के नाम से जाना जाएगा ।

*इनकी रही मौजूदगी*

विधायक प्रतिनिधि टुलू भट्टाचार्य, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास, अनिमेष चक्रवर्ती, मुकुल पाल, अमल बड़ाई, सूरज विस्वास, धर्मदास गोलदार, सुशीला मंडल, सुधीन अधिकारी, अभिराज ढाली, बनमाली, बाप सरकार, सुरेंद्र साहू, गौर मंडल, सुदर्शन महंतो, निरु ढाली, धीरेन साहा, मिथुन कीर्तनिया, जैनी मिस्त्री, जितेन बैरागी, रंजन राय, जीबेस राय, मनिमोहन, जगदीश मंडल, चंद्रकांत राय, चित्य मिस्त्री, गोसाई दास, तपन मंडल, रबीन दास, राजा मंडल, अमल मंडल, दिनेश घरामी, असीम घरामी, प्रदीप राय, शंकर दास, रूही दास, नारायण मजूमदार, चिरानंद बाला, जनक बाछड़, ज्योति बैरागी समेत सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग एवं ग्रामवासी मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button