कोयलीबेड़ा प्रीमियर लीग KPL सीजन-2 की धूम।
कोयलीबेड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 की धूम।

कोयलीबेड़ा। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला कोयलीबेड़ा प्रीमियर लीग (KPL) इस साल और बड़े पैमाने पर आयोजित होने जा रहा है। पहले सीजन की अपार सफलता और खिलाड़ियों व दर्शकों के उत्साह को देखते हुए सीजन-2 की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजक मंडल ने चरणबद्ध तरीके से पंजीयन प्रक्रिया, टीमों के नामांकन, ओनर्स चयन और कप्तानों की घोषणा पूरी कर ली है।
इस बार 12 से बढ़कर 14 टीमें
पिछले वर्ष जहां 12 टीमों ने भाग लिया था, वहीं इस बार खिलाड़ियों की अधिक संख्या और बढ़ते उत्साह को देखते हुए टीमों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है। यह बदलाव अधिक से अधिक युवाओं को मंच उपलब्ध कराने और प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से किया गया है।
टीमों की सूची
1. कोयलीबेड़ा कैपिटल्स
2. जिरामतराई जायन्ट्स
3. मोड्डेमरका इंडियन्स
4. उस्मालमेटा पैन्थर्स
5. उदनपुर लायन्स
6. चारगांव सुपर किंग्स
7. आलपरस फाइटर्स
8. कालपाट फायर्स
9. निब्रा ब्लास्टर्स
10. बस्तर वॉरियर्स
11. गुड़ाबेड़ा टाइटन्स
12. मेटा बोदेली माइनर्स
13. सनराइजर्स सुलंगी
14. किनारकुटा राइडर्स
टीम ओनर्स
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने टीमों का नेतृत्व अपने हाथों में लिया है। प्रमुख ओनर्स में श्री अजय साहू, श्री भोगेश कौशल, श्री दिनेश आचले, श्री रजनाथ पोटाई, श्री किशोर कोवाची, श्री हरिशचंद देहारी, श्री अनिल आचला, श्री रुपेश देहारी, श्री नन्देश दुग्गा, श्री बसंत ध्रुव, श्री टिकेश पटेल, श्री हरिश नाग, श्री मनेश दर्रो और श्री निखिल पटेल शामिल हैं।
कप्तानों का चयन
हर टीम के लिए अनुभवी व उभरते खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में चयनित किया गया है। इनमें श्री प्रकाश ठाकुर, श्री दीपक नेताम, श्री प्रमेश पोटाई, श्री विकास पटेल, श्री विजय उइके, श्री राकेश टाण्डिया, श्री दिलेश कौशल, श्री सरवन निषाद, श्री दिनेश्वर बघेल, श्री सुनील ध्रुव, श्री गुलशन उसेण्डी, श्री अखिलेश जैन, श्री सहदेव जाड़े और श्री राहुल आचले शामिल हैं।
आगे की प्रक्रिया
अब खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित होगा, जिसके बाद प्रत्येक टीम के लिए 14-14 खिलाड़ियों की नीलामी (बोली) की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को टीमों में शामिल कर प्रतियोगिता का अंतिम स्वरूप तैयार किया जाएगा।
दशहरा के बाद क्रिकेट का मेला
आयोजकों के अनुसार दशहरा पर्व के बाद कोयलीबेड़ा प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक होगा बल्कि अंचल के 18 पंचायतों के युवा खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का सुनहरा मौका भी देगा।
उद्देश्य-
इस लीग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का है। पिछले सीजन की सफलता से प्रेरित होकर इस बार और भी भव्य आयोजन के प्रयास किये जा रहे हैँ।



