छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशराजनीति

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुये कांकेर सांसद भोजराज नाग।

*सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुये कांकेर सांसद भोजराज नाग*

*भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहते हुये कार्य कर रहा है – भोजराज नाग*

*प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को उच्च शिखर में पहुँचाया – सांसद भोजराज नाग*

*आदिवासीयों के हक और अधिकारों के लिए लड़ने के लिए हम तैयार – नाग*

दुर्गूकोंदल | दुर्गुकोंदल विकासखंड में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सितंबर से अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसके लिए आज सामुदायिक दुर्गुकोंदल में सदस्यता अभियान महापर्व आयोजित किया गया, जिसमें सर्व प्रथम मां भारती एवं दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र में सभी अतिथियों के द्वारा पुजा अर्चना किया गया तत्पश्चात् मुख्यतिथि कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय भोजराज नाग जी का फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | उसके पश्चात स्वगात उद्बोधन मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी ने किया और सभी को इस अभियान से जुड़ते हुये अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाने की अपील की |

देवेंद्र टेकाम जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका हित, और सभी वर्गों के लिए सामान कार्य करने वाली सरकार है, आज भाजपा के सोच के वज़ह से ही सबका साथ सबका विकास संभव हो पा रहा है, युवाओ के लिए नई नई तकनीकीयों बस्तर में लाकर हमारे आदिवासी युवाओ को आगे लाने का कार्य कर रही है | और उसके पश्चात् अशोक जैन जी ने कार्यकर्त्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने के लिए कहा कि आगामी समयो में हमें सदस्य अधिक से अधिक बनाने से चुनावों में जिस प्रकार आज परिणाम आ रहे है वे कहीं न कहीं बदलाव आएगा|
सदस्यता अभियान के संयोजक विजय पटेल ने विस्तार पूर्वक सदस्य बनाने की प्रक्रिया को अवगत कराया, उसके पश्चात सभी वक्ताओं ने बारी बारी से सदस्यता अभियान के बारे में सम्बोधित किया | उसके पश्चात आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कांकेर लोकसभा सांसद माननीय भोजराज नाग जी ने कहा कि कोरोना के कारण पिछली बार सदस्यता अभियान सीमित रहा था। लेकिन इस बार नरेंद्र मोदी जी दूर दृष्टि सोच से पूरी भारत को अलग पहचान दिलाई है उसके बाद इस बार 2 सितंबर को शाम 5 बजे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत किया। उसके पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव जी ने सदस्यता दिलाई उसके पश्चात् जों सदस्यता अभियान की प्रक्रिया 03 सितंबर से शुरू की गई सितंबर माह में होने वाले देशव्यापी नए सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से लेकर संगठन स्तर से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। भाजपा के लिए गलत भ्रामक जानकारी दें रहे है कि यह बड़े बड़े लोगों कि पार्टी है लेकिन यह सच्चाई नहीं है सच्चाई तों यह है कि भारतीय जनता पार्टी सभी का हित चाहती है और छोटे से छोटे कार्यकर्त्ताओं का सम्मान करती है और हमारे जैसे छोटे कार्यकर्त्ताओं को कांकेर लोकसभा सहित प्रदेश को 08 विधानसभा के लोगों के लिए सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ये केवल भाजपा ही कर सकती है दूसरे कोई पार्टी इस तरह की विचार नहीं रखती है | भाजपा संगठन ने भी जिला, मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें कर रहा है। जिलों और मंडलों में कार्यशालाएं भी आयोजित करके नए सदस्यों को जोड़ने के जानकारी प्रत्येक कार्यकर्त्ताओं को दी जा रही है। भाजपा संगठन ने हर बूथ पर 200 विशिष्ट लोगों को नए सदस्य बनाना अनिवार्य किया है। वहीं हर एक कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य बनाना अनिवार्य किया है। आप सभी ध्यान देंगें कि हमें अपनी सदस्यता ग्रहण करनी है, बल्कि बीजेपी के विचारों और उसके द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार करने का भी एक माध्यम है। इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा। पहले चरण की सदस्यता का विश्लेषण करने के बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में जुड़ कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को सदस्य बनाने का टारगेट प्रदेश भाजपा संगठन ने दिया है|

मैं सभी क्षेत्रवासियों को अवगत कराना चाहता हूं कि कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को खत्म करेगी ऐसी गलत जानकारी फैला रही है और चुनावों के समय में ही कांग्रेस हँथकंडा अपनाती है कि भाजपा के लोगों को किस प्रकार से जीता जाय लेकिन उनके पास कोई साधन नहीं होता तों आरक्षण की गलत जानकरी देकर लोगों को भाजपा के खिलाफ कर रहे है जबकि यें सरासर झूठी अफवाह है भाजपा हमेशा से आरक्षण का सपोट करती है और गरीबों का युवाओ का किसानों के साथ साथ सभी वर्गों का विकास चाहती है और उसी के तहत कार्य करती है, और हमारे देश को दो भागो में बाँटने का काम करने वाली कांग्रेस की सरकार आज झूठी अफवाह फैलाती है असल में भारत को टुकड़ो से बचाने के लिए लड़ने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा निर्मित जनसंघ आज भाजपा के रूप में भारत का सेवा कर रहा है आज पूरा विश्व जानता है की भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा भारत का आगे बढ़ते देखकर विपक्षी दल सहन नहीं कर रही है और भाजपा के विरुद्ध भ्रम फैला रही है इन भ्रमो में ना फंसे राष्ट्र हित के लिए भाजपा से जुड़े और अधिक से अधिक लोग को भाजपा में जोड़े|

भाजपा के पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एव सदस्यता अभियान के संयोजक विजय पटेल भाजयुमो महामंत्री एव सदस्यता अभियान सदस्य विकास राजु नायक एव सदस्यता अभियान सदस्य सतीश जैन ने लोगों से बड़े पैमाने पर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा से ‘विकसित भारत’ का निर्माण होगा। बीजेपी ने हर पांच साल बाद सदस्यों को फिर सदस्य बनाने की परंपरा को जारी रखा है। कोरोना महामारी के कारण सदस्यता प्रक्रिया सीमित हो गई थी लेकिन अब 2 सितंबर से नए सिरे से सदस्यता अभियान चालू हो चूका है, उसके पश्चात् हमें अपना सदस्यता ग्रहण करते हुऐ लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराएं , भाजपा फिर से अपने सभी सदस्यों को नए रूप से जोड़ने की तैयारी कर रही है। पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी लेकिन 2014 में जब बीजेपी के 11 करोड़ सदस्य हो गए तो यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। यह सदस्यता अभियान सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं है। बता दें कि पार्टी के अनुसार यह प्रक्रिया हर पांच से छह साल में होती है। 2 सितंबर से शुरू होने वाले इस सदस्यता अभियान में मौजूदा सदस्यों को भी फिर से सदस्यता लेनी होगी।माननीय सांसद महोदय जी ने लगभग 50-55 लोगों को सदस्यता दिलाई | सदस्यता अभियान में माननीय भोजराज नाग जी कांकेर सांसद, पीलम नरेटी, विजय पटेल, देवेंद्र टेकाम, अशोक जैन, शकुंतला नरेटी, रामचंद्र कल्लो, फूलसिंह मंडावी, जनक आरदे, जोहन गावड़े, विकास राजु नायक, सतीश जैन, सियाराम जैन, पंचम जैन, बसंती यादव, सुमित्रा दुग्गा, रीना नरेटी, राजकुमार उसेंडी, राहुल जाम्बूलकर सुदेश तोप्पा, यशवंत तिवारी, देवजी देहारी, बिदे कल्लो, कैलाश नेताम, अनिल उइके, जीवन उईका, योगेश कुलदीप, रघुनाथ मंडावी, मिलाप बघेल, धनराज टांडिया, सोहन उइके, मनोज दुग्गा, तुलसी मतलामी, धनसिंह ध्रुव, संतोष जैन, अशोक भास्कर सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ एवं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button