जागृति सिन्हा को शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर चतुर्थ दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथो से स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

कांकेर की जागृति सिन्हा को शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर चतुर्थ दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथो से स्वर्ण पदक से नवाजा गया
—————:ः ☻:ः —————
कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांकेर समाजशास्त्र विभाग की छात्रा कु जागृति सिन्हा को शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर जगदलपुर द्वारा चतुर्थ दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथो से स्वर्ण पदक से नवाजा गया। यह अविष्मरणीय क्षण है जो विद्यार्थियों को ता उम्र याद रहेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने विभाग की सराहना करते हुए कहा कि समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है। प्रत्येक वर्ष इस विभाग से विद्यार्थी प्रवीण्य सूची में स्थान दर्ज कराते ही है। इस कामयाबी पर विभागाध्यक्ष डॉ. व्ही. के. रामटेके, डॉ. श्रीमती बसंत नाग, पुनित राम उइके, डॉ. एस. आर. बंजारे, प्रो. एन. आर. साव, प्रो. ऋचा सगने, डॉ. पूनम साहू एवं अन्य प्राध्यापकों ने भी बधाई संदेश प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
इनके अलावा सत्र 2022 में अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रवीण्य सूची में अपना स्थान प्राप्त किये है। जिनमें से द्वितीय स्थान पर जितेन्द्र कुमार, पंचम स्थान पर कु पूनम सिन्हा, छठवे स्थान पर कु. आरती नेताम, सातवे स्थान पर कु नमिता नवम स्थान पर कु. जानकी साहू, दसवे स्थान पर कुखुराबू सिन्हा का नाम अंकित है। उल्लेखनीय है कि से सभी विद्यार्थी भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महावद्यिालय, कांकेर के समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थी है।



