अंतर विभागीय बेडमींटन प्रतियोगिता” 28 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ में I

“अंतर विभागीय बेडमींटन प्रतियोगिता” 28 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ में I

आज दिनांक 21-06-2025 को 28 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ और जिला प्रशासन कांकेर के सौजन्य से अंतर विभागीय बेडमींटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जिसमें 28 वाहिनी, 33 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, CISF, RPF, BSP और जिला प्रशासन विभाग कांकेर के खिलाडीयों ने भाग लिया I
इस अवसर पर कमांडेंट श्री अरुण देवगम 28 वाहिनी एवं अन्य अधिकारीगण के साथ जिला प्रशासन की और से श्री राहुल रजक (SDM) शामिल हुए, जहाँ कमांडेंट महोदय ने बैंडमींटन प्रतियोगिता के उपरांत प्रथम विजेता युगल जोड़े उप-निरक्षक विकाश (RPF) के साथ कपिल सिंह (SM BSP) को एक मुस्त राशी 30,000 के साथ ट्रोफी प्रदान कि, उसी प्रकार द्वितीय स्थान के युगल जोड़े 28 वाहिनी को 20,000 व् ट्रोफी, तथा तृतीय स्थान के युगल प्रतिभागी जिला प्रशासन को 10,000 व् ट्रोफी दिया गयाI
उक्त प्रतियोगिता में किसी भी टीम के साथ पक्षपात न हो इस के लिए उचित व्यवस्था की गयी थी I जिसके तहत प्रत्येक सेट में दोनों पक्षों के खिलाडियों को एक-एक रिव्यु लेने का प्रावधान था जिसका सभी प्रतिभागियों ने लाभ उठाया I
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभाग से आपसी समन्वय स्थापित करना थाl इसलिए, सभी प्रतिभागियों को एक-एक मोमेंटो सहोदार्थ की भावना से प्रदान किया गयाI
जीवन में खेल के महत्व की व्याख्या के साथ श्री अरुण देवगम कमांडेंट ने इस प्रतियोगिता का समापन किया I



