
जिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
दिवंगत पूर्व मंत्री शिव नेताम एवं दाऊ नंदलाल बघेल को दी गई श्रद्वाजंली


कांकेर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एंव बस्तर सांसद दीपक बैज के आतिथ्य में जिला
कांग्रेस की बैठक गुरूवार 18 जनवरी को राजीव भवन कांकेर में लोकसभा चुनाव तैयारी को लेकर आहुत की गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री शिव नेताम के दिवंगत होने पर तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता दाऊ नंद कुमार बघेल के दिवंगत होने पर कांग्रेस जनो द्वारा शोक सभा का आयोजन कर दिवंगतो के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन कर श्रद्वा सुमन अर्पित किए गये। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कार्यकर्ताओं का स्वागत उदबोधन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहॉ की जीत-हार लगा रहता है। हमें अपने हार से सबक लेने की जरूरत है। पूर्वर्तीय कांग्रेस की सरकार ने आम जनता से जुड़े जनहित के बहुत से कार्य किए। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जन- जन तक पहुॅचाया और अंतिम व्यक्ति तक के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर उन्हें लाभ पहुॅचाने की कोशिश की किन्तु हम अपने कार्याे व उपलब्धियों के बारे में जनता को समझाने में थोड़ा सा कमजोर रहे। जिसका परिणाम रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के झूठ एंव भ्रामक प्रचार के कारण से हमे हार का सामना करना पड़ा। कांकेर लोकसभा में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है 8 में से 5 सीटो पर कांग्रेस का कब्जा है और लगभग 80 से 82 हजार के मतों का अंतर भी कांग्रेस के पक्ष में अधिक है। जनता कांग्रेस को चाहती है चूॅकि भाजपा के झूठ एंव भ्रामक जाल को अब समझने लगे है भाजपा छत्तीसगढ़ की वन तथा खनिज सम्पदा को अडानी के हाथ लूटाना चाहती है। जिसके लिए हम सभी कांग्रेसजनों को एकजूट होकर छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए लड़ना होगा। उन्होनें कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहॉ कि लोकसभा चुनाव के लिए अभी से अपने-अपने बूथों पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होने जिला संगठन एवं वरिष्ठ नेताओं को निर्देशित करते हुए कहॉ कि अभी से 10 से 15 बूथोंक की जवाबदारी लेकर वहॉ के कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा कर भाजपा सरकार के नकामी एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर होकर कर कार्य करे और कांकेर लोकसभा की सीट में विजय होकर कांग्रेस को मजबूत करेेें। बैठक में जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, विधायक सावित्री मंडावी, बिरेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, शंकर धु्रवा, संतराम नेताम, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, जनकनंदन कश्यप, हेमन्त धु्रव, नरेन्द्र यादव हेमनारायण गजबल्ला, नितीन पोटाई, बसंत यादव, नवली मीना मंडावी, दिलीप खटवानी,सुनील गोस्वामी, पुरूषोत्तम गजेन्द्र, मनोज जैन, रोहिदास शोरी, किशोर मरकाम, सोपसिंह ऑचला, बिरेन्द्र ठाकुर, तरेन्द्र भंडारी, पुरूषोत्तम पाटील, यासीन कराणी, गोमती सलाम, नीरा साहू, मकबुल खान, मांडवी दिक्षित, सूना राम तेता, नरेश बिछिया, कमलेश कोमरा, जगदीश सोनी, अमन मंडावी, रमा शंकर, कमल धु्रवा, अजय रेणु, दीपक शोरी, किशन यादव, मुकेश तिवारी, जितेन्द्र बैध, अजय ठाकुर, प्रकाश द्विवेदी, प्यार सिंह, महेन्द्र नायक, खोमेन्द्र उइके, सुमीत राय, रोशन आरा, किरण डोंगरे, सुमती नेताम, चंद्रलोक, शिंवाकित श्रीवास्तव, चमन साहू, कमलेश पदमाकर, लोमेन्द्र यादव, कमलेश कोमरा, रामेश्वर सलाम, शांता ठाकुर,आनंद चौरसिया, आदर्श गुप्ता, आयुषी मिश्रा, राजू दुबे, शोएब अहमद, विजय यादव, तुकेशवर साहू, अजय भास्वानी, राजू दुबे, योगेश राजपूत चिरंजन लाठिया, रानू सेन सहित बडी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए ।



