
नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 05 में मुलभुत समस्याओं का अम्बार,ज्ञापन सौंप सप्ताह भर में समाधान करने की गई माँग नहीं होने पर आप करेगी कार्यालय घेराव।

*वार्डवासी वार्ड की समस्याओं को लेकर कई बार विधायक,नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनचौपाल जैसे कार्यक्रमों में आवेदन देने के बाद भी समस्या जस की तस है जो बेहद दुर्भाग्य*-संतराम सलाम,जिला सचिव आप।
आम आदमी पार्टी के जिला सचिव संतराम सलाम के नेतृत्व में अंतागढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 05 बजरंग वार्ड में मुलभुत समस्याओं को लेकर भारी संख्या में वार्डवासियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुँच मांग पत्र सौपा गया।
एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के तत्काल समाधान नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यालय घेराव का अल्टीमेटम भी वार्डवासियों के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दें डाली।
ज्ञापन देने के बाद वार्डवासियों ने बताया की हम कई बार स्थानीय विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व विधायक,सांसद जैसे नेताओं को अपनी पीड़ा बता चुके है लेकिन हमारी मांगो पर कभी भी किसी नेता ने आज तक समाधान करने पर कोई पहल नहीं किया गया है।वार्डवासियों ने ऐ भी बताया कि जनचौपाल जैसे कार्यक्रमों में आवेदन लगा चुके है पर सुनवाई अभी तक नहीं हुआ है।
वही आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व जिला सचिव संतराम सलाम ने इस मुद्दे पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सैकड़ो आवेदन देने के बाद भी वार्ड में बिजली,पानी,गली सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसे मुलभुत सुविधाएं देने पूरी तरह से नगरीय प्रशासन फैल है जो बेहद दुर्भाग्य है।
कई बार नगर अध्यक्ष, स्थानीय विधायक को भी अवगत के बाद भी कोई पहल नहीं हुआ इससे साफ है कि इनकी नियत ही नहीं है कि वार्ड कि समस्याएं समाधाना हो।
सलाम ने आगे कहा कि अब अगर एक सप्ताह के भीतर समस्याओं पर पहल नही कि जाएगी तो आम आदमी पार्टी वार्डवासियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करेगी। ज्ञापन सौपने वार्ड वासियों के साथ प्रमुख रूप से परवेज खान जी,शिव पोटाई,हेमू दुग्गा,जमाल उसेंडी,करण उइके रजे हुपेंडी, रजमन कचलाम सहित बड़ी संख्या में वार्ड से महिला पुरुष उपस्थित थे।



