छत्तीसगढ़राजनीतिहेल्थ

102 की सुविधा कोयलीबेड़ा को जल्द नही मिली तो करेंगे उग्र आंदोलन – बारसु हुपेंडी।

102 की सुविधा कोयलीबेड़ा को जल्द नही मिली तो करेंगे उग्र आंदोलन – बारसु हुपेंडी।

कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 महतारी एम्बुलेंस की सेवा नही होना दुर्भाग्यपूर्ण – बारसु हुपेंडी (जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग, आम आदमी पार्टी)

कोयलीबेड़ा। एक ओर दुनिया चांद पर बस्ती बसाने की बात कर रही है तो वहीं आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोयलीबेड़ा ब्लॉक मुख्यालय का एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 महतारी एम्बुलेंस की सुविधा नही मिल पा रही है, जिसके चलते क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। 18 पँचायत 68 गांव के हजारों लोग इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आश्रित हैं जिसके अंतर्गत सैकड़ों गर्भवती माताएं पंजीकृत हैं जिनको संस्थागत प्रसव के लिए लगातार जागरूक करते हुए 102 महतारी एम्बुलेंस की सहायता लेने की समझाइस दी जाती है परंतु 102 की सुविधा कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में नही होने से लोग संस्थागत प्रसव के लिये भटकने पर मजबूर हो जाते हैं। और कई बार अनहोनी भी हो जाती है पर ग्रामीण करें तो क्या?

*कई बार हुए आवेदन निवेदन*
कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सामाजिक, जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक लोगों ने कई बार जिला से लेकर सांसद विधायक सभी को बर्षो से आवेदन निवेदन किया है परंतु मिला तो सिर्फ आश्वासन। 102 महतारी एम्बुलेंस नही मिली।

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग बारसु हुपेंडी ने बताया कि – कोयलीबेड़ा क्षेत्रवासियों के लिए 102 की मांग बरषों पुरानी है इसको लेकर कलेक्टर, सांसद ,विधायक सभी से 102 की मांग की गई है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है और मांग अधूरा का अधूरा ही रह गया है। सिर्फ आस्वासन दिया जाता है कि जल्द 102 पहुंच जाएगी।
बारसु हुपेंडी ने बताया कि स्वास्थ्य सम्बन्धी मूलभूत सेवाओं का न मिलना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है अगर जल्द से जल्द 102 महतारी की सेवा कोयलीबेड़ा को नही मिलती है तो आम आदमी पार्टी सड़क की लड़ाई लड़ेगी और उग्र आंदोलन करते हुए सरकार को आइना दिखाने का काम करेगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button