खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

सेजेस कोयलीबेड़ा में फुगड़ी, भौंरा ,गेड़ी, गिल्ली-डंडा ,रंगोली ,रस्साकस्सी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

फुगड़ी भौंरा गेड़ी गिल्ली-डंडा रंगोली रस्साकस्सी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन.

कोयलीबेड़ा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोयलीबेड़ा में विभिन्न छत्तीसगढ़ी खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गेड़ी,फुगड़ी,रस्साकस्सी, भौंरा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं नें हर्षोल्लास के साथ भाग लिया .रस्साकस्सी फाइनल में ब्लू हाउस ने येलो हाउस को 2-1 से शिकस्त देकर विजयी हुए. छात्र छात्राओं को फुगड़ी नें काफी रोमांचित किया.बालिकाओं में निशा निषाद व बालकों में विशाल विजयी हुए.गिल्ली-डंडा में बच्चों ने अपने हाथों की जादू दिखाते हुए एक दूसरे को काफी टक्कर देते हुए दिखे.छत्तीसगढ़ की छटा बिखेरते हुए विभिन्न लोकगीतों पर छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी .हरेली पर्व के महत्व को बताते हुए प्राचार्य श्री जी.आर.गढ़िया नें विभिन्न महत्पूर्ण जानकारीयां दी .
छात्र छात्राओं के शारीरिक सांस्कृतिक व शैक्षणिक विकास के लिए आगे भी विभिन्न महत्पूर्ण गतिविधियां आयोजित होगी जिसमें सभी की सहभागिता महत्पूर्ण है. शाला में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button