छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजी

मतगणना स्थल पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई ड्यूटी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश।

*मतगणना स्थल पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई ड्यूटी*
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आदेश*
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत शनिवार 15 फरवरी को होने वाली मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने में मतगणना की कार्यवाही निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराए जाने और शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने नगरपालिका कांकेर के मतगणना कार्य हेतु अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल न्यू कम्यूनिटी हाल में मतगणना कक्ष के भीतर डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज, मतगणना कक्ष का प्रवेश द्वार के लिए तहसीलदार कांकेर श्री पुष्पराज पात्र, न्यू कम्यूनिटी हाल का बाह्य परिसर व प्रवेश द्वार हेतु नायब तहसीलदार कांकेर सुश्री दुर्गावती कुजूर और मतगणना हाल हेतु आने वाले मुख्य मार्ग में नायब तहसीलदार श्री संजय कुमार राय की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसी तरह नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर एवं पखांजूर में मतगणना हेतु संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को मतगणना स्थल में उचित कानून, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु पृथक-पृथक कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने निर्देशित किया हैं। नगरपालिका कांकेर के मतगणना के दौरान सम्पूर्ण कानून व्यवस्था हेतु एडीएम कांकेर श्री एस.अहिरवार कार्यप्रभार पर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button