छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीशिक्षा

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 18 जून को अंतागढ़ में।

*जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 18 जून को अंतागढ़ में*

उत्तर बस्तर कांकेर,  कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार “जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, अंतागढ़ में 18 जून 2024 को दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पटेल ने बताया कि इस प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ श्री विक्रमदेव उसेण्डी और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम एवं विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य अंतागढ़, नगर पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पार्षद तथा सभी वरिष्ठ प्रतिनिधि, पालकगण, शिक्षक और नवप्रवेशी बच्चे भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत् स्कूली बच्चों प्रदाय की जाने वाले निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक, सरस्वती साइकल योजना, दिव्यांग उपकरण का वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत् बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन का “नेवता भोजन” के रूप में समस्त अतिथियों के साथ बच्चे भोजन करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रवेश उत्सव में जिले के समस्त 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को शाला में नव प्रवेश एवं शतप्रतिशत दाखिला दिलाने के लिए पालको को प्रेरित किया जाएगा। कोई भी बच्चे अप्रवेशी या शाला त्यागी न हो इसके तैयारी के लिए सभी ग्राम के शिक्षकों के द्वारा सर्वे कर ऐसे बच्चों का चिन्हांकन किया गया है।

कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और उपस्थित अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय के लिए निर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण भी अतिथियों के द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button