गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलशिक्षा

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के कई पंचायतों मे पीएम आवास निर्माण की धीमी रफ्तार पर जिला CEO सख्त.

कोयलीबेड़ा ब्लॉक के कई पंचायतों मे पीएम आवास निर्माण की धीमी रफ्तार पर जिला CEO सख्त.

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा ब्लॉक के 103 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कोयलीबेड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल मे आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने की। बैठक में कोयलीबेड़ा जनपद की 103 पंचायतों के सरपंच, सचिव और नोडल अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला CEO ने कई पंचायतों में काम की अत्यधिक धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने साफ कहा कि योजना गरीबों के लिए है उनको जागरूकता करते हुए निर्माण पूर्ण कराना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत स्तरीय जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद स्थापित करें, पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान करें और समयसीमा में आवास निर्माण कार्य को पूरा कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां प्रगति संतोषजनक नहीं होगी, वहां संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई करते हुए जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में जनपद CEO उदय प्रकाश नाग, सहायक परियोजना अधिकारी संतलाल गोटा, SDO चुन्नीलाल स्वर्णकार, अतिरिक्त CEO सीएल वैद्य, तथा ब्लॉक समन्वयक सुदीप डे भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से आवास योजना की जमीनी स्थिति का आकलन किया और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। बैठक के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कोयलीबेड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और लंबित आवास जल्द पूरा होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button