छत्तीसगढ़

आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु  आपसी समन्वय एवं रणनीति पर हुई चर्चा ।

आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु  आपसी समन्वय एवं रणनीति पर हुई चर्चा

पुलिस मुख्यालय में आईटीबीपी के महानिदेशक ने ली बैठक
रायपुर,
आईटीबीपी के महानिदेशक श्री अनीश दयाल सिंह के छत्तीसगढ़ प्रवास के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईटीबीपी के तैनाती क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियानों को गति देने हेतु कार्य योजना, आगामी विधानसभा चुनाव  शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु आपसी समन्वय एवं रणनीति के सम्बन्ध में चर्चा हुई। बैठक में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा, सहित छ.ग. पुलिस एवं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए।
गौरतलब है कि पूर्व में 25 जुलाई को हैदराबाद, तेलंगाना में सीमावर्ती राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं महाराष्ट्र, 19 अगस्त को इंदौर, मध्यप्रदेश में सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश, 28 अगस्त को नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में सीमावर्ती राज्य ओड़िशा, झारखण्ड, मध्यप्रदेश के साथ पुलिस महानिदेशक स्तर की अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न हुई है। छत्तीसगढ़ के समस्त सीमावर्ती राज्यों के साथ पुलिस महानिदेशक स्तर की बैठक सम्पन्न हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button