
छिंदपाल के उपसरपंच सगराम गावड़े हुए आम आदमी पार्टी में शामिल
बीजेपी को देखा कांग्रेस को भी देखा अब दिल्ली,पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी बदलाव हो इसलिय आम आदमी पार्टी का सदस्यता ले रहा हूँ।-सगराम गांवडे उपसरपंच।
बीजेपी, कांग्रेस की मिलीभगत की राजनीती को जनता समझ चुकी हैं, जनता अब बदलाव चाहती हैं। संतराम सलाम जिला सचिव आप।
छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब रायपुर आकर छत्तीसगढ़ के जनता के लिए नौ गारंटी देकर छत्तीसगढ़ की राजनीती में खलबली ला दिए हैं।
प्रदेश की जनता भी जानती हैं की दिल्ली और पंजाब में आम लोगो के लिए अरविन्द केजरीवाल,स्कूल,अस्पताल फ्री बिजली जैसे मुलभुत सुविधाओं की महक छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुंच चुकी हैं इसलिय जनता भी चाह रही हैं एक मौका केजरीवाल को देने।
वही अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गाँव गाँव गारंटी कार्ड पहुंचा कर लोगो को आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं,आम आदमी पार्टी के विचारों को बता रहे हैं।
वही आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व जिला सचिव संतराम सलाम भी पखांजूर के गावों में पहुंच कर बैठक कर रहे हैं।
ग्राम छिंदपाल में पहुंच लोगो से बीजेपी, कांग्रेस की वादाखिलाफी को लेकर लोगो को बता रहे हैं वही आम आदमी पार्टी को एक मौका देने के लिए बैठको का दौर लगातार चल रहा हैं।
छिंदपाल के उपसरपंच सगरम गांवड़े भी आम आदमी पार्टी के कार्यों से बेहद प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े। जिनको जिला सचिव संतराम सलाम ने कैप पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किये।
पार्टी में जुड़कर उपसरपंच ने कहा की जो काम केजरीवाल जी ने दिल्ली में किया हैं वैसा ही काम छत्तीसगढ़ में भी हो इसलिए आज पार्टी में सदस्य ले रहा हूँ और बदलाव के लिए एक मौका केजरीवाल के लिए मेरे से जितना हो सके मैं पार्टी के लिए काम करूंगा।और बदलाव लेके आएंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश ध्रुव, शिव पोटाई,शिवचरण सलाम, रामकुमार मंडावी हेमू कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



