छत्तीसगढ़राजनीति

दिल्ली,पंजाब की फ्री बिजली,शानदार सरकारी स्कूल,अस्पताल परलकोट क्षेत्र के लोगो को खूब आने लगा है पसंद- आप पार्टी

दिल्ली,पंजाब की फ्री बिजली,शानदार सरकारी स्कूल,अस्पताल परलकोट क्षेत्र के लोगो को खूब आने लगा है पसंद- आप पार्टी

*छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गारंटी को लेकर जनता में भारी उत्साह, लोग अब बदलाव चाहते है।*- संतराम सलाम, जिला सचिव आप।

*परलकोट क्षेत्र के गाँव-गाँव में आप की विचारों को लेकर कर रहे है चर्चा, जहा लोगो का मिल रहा है भरपूर समर्थन।*

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ज़ब से छत्तीसगढ़ के लिए गारंटी की घोषणा किये है तब से जनता में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।
दिल्ली और पंजाब में जो कम समय में अभूतपूर्व काम हुए है वो छत्तीसगढ़ की जनता तक भी पहुंची है इसलिए यहां की जनता भी केजरीवाल जी की गारंटी से बेहद उम्मीद लगाए इंतजार में है।
चुकी इस बार आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ आगामी चुनावी समर में उतरने वाली हैं जिसकी तैयारी लगातार हो रही हैं।
वही केजरीवाल की गारंटी को लेकर कार्यकर्ता भी लोगो तक पहुंचाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
परलकोट क्षेत्र के अंदर गावों में गारंटी कार्ड को लेकर भारी उम्मीद है जो अलग अलग गावों में लगातार ग्राम बैठक कर लोगो को आप की विचारों को बता रहे है।
आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व में रहे प्रत्याशी संतराम सलाम इस मुहीम को लगातार गति दे रहे हैं और गाँव गाँव में इस ग्राम बैठक अभियान को तेजी से अपने कार्यकर्ताओं के साथ गाँव गाँव में कर रहे है।
परलकोट क्षेत्र के गावों में लोगो से मिलकर संतराम सलाम ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अलग अलग टीम बना कर विधानसभा क्षेत्र के अंदर ग्राम बैठक अभियान को आगे बड़ा रहे है और लोगो से खुलकर बात कर रहे है।
वही बताया कि इस बार दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कम समय में जो शानदार काम स्कूल,अस्पताल, रोजगार, महिलाओं का सम्मान सहित अनगिनत फ्री बिजली जैसे सुविधाए वहाँ की जनता को मिल रहा हैं और वहाँ की जनता खुश हैं।
लेकिन वही आज छत्तीसगढ़ को बने तेइस साल हो गए हैं पंद्रह साल बीजेपी ने राज किया कांग्रेस अभी सरकार में हैं।
दोनों सरकारों ने आज तक क्षेत्र की जनता के लिए परलकोट में एक भी सर्वसुविधायुक्त हॉस्पिटल नहीं बना पाए क्षेत्र के लोग आज भी अच्छे ईलाज के लिए बाहर का रास्ता नापना पड़ता हैं।
सलाम ने आगे कहा कि दिल्ली,पंजाब की शुद्ध राजनीती हवा छत्तीसगढ़ के लोगो तक पहुँच चुकी है। जो जनता अब खुलकर कह रही है ज़ब दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कम समय में आम लोगो के लिए अच्छा काम कर सकती हैं तो वही छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई।
आम आदमी पार्टी को लोग अब बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे है और ग्राम बैठक में बड़े ध्यान से भी लोग सुन रहे है। जनता अब खुद बदलाव चाहती है।
सलाम ने आगे बताया कि केजरीवाल कि गारंटी से लोगो में उम्मीद और उत्साह है।
आप के कार्यकर्ता पुरे क्षेत्र में घर घर गारंटी कार्ड पहुंचा रहे है जो आज अपने टीम के साथ कापसी, बारदा,प्रतापपुर सेक्टर क्षेत्र के अलग अलग गावों में लोगो से मिलकर बैठक कर कर लोगो से सार्थक चर्चा की जा रही हैं लोगो को आप से बड़ी उम्मीद हैं जनता खुद अब बदलाव चाहती हैं। इस अवसर पर आज प्रमुख रूप से संतराम सलाम के साथ देवकुमार डे,बाबुल बैरागी,लछुराम कोरेटी,रामशाय पोटाई, शिव कुमार, हेमू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button