छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस ने 08 सिटिंग विधायकों की काटी टिकट, जिनमे 03 महिला विधायक भी शामिल।

कांग्रेस ने 08 सिटिंग विधायकों की काटी टिकट, जिनमे 03 महिला विधायक भी शामिल।

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2023 के 30 उम्मीदवार की पहली सूची जारी की है जिनमें कुल 8 सिटिंग एमएलए की टिकट काट कर कुछ नये व कुछ पुराने लोगो को प्रत्याशी बनाया गया है कुल 8 विधायकों में तीन महिला विधायक भी शामिल है।

जिनमें बस्तर संभाग से कांकेर विधायक व आदिवासी नेता शिशुपाल सोरी, अन्तागढ़ विधायक अनूप नाग, दंतेवाड़ा विधायक देहुति कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम शामिल है दूसरी तरफ दुर्ग संभाग की पंडरिया सीट की विधायक ममता चंद्राकर व खुज्जि विधानसभा से तेजतर्रार महिला विधायक छन्नी साहु डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे का टिकट काट दिया गया है।

इन विधायकों के सीट पर कांकेर से शंकर धुर्वा, दंतेवाड़ा से देहुतिकर्मा के पुत्र छविन्द कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम की जगह पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, अन्तागढ़ से रूपसिंग पोटाई, डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल, नवागढ़ से मंत्री रुद्रगुरु को मौका दिया गया है।

दुर्ग रीजन की पंडरिया सीट से वर्तमान विधायक ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, खुज्जि सीट से छन्नीसाहु की जगह भोलाराम साहु, डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल व नवागढ़ से रुद्रगुरु मैदान में उतरेंगे।
अब देखने वाली बात होगी कि इन सिटिंग विधायकों की क्या प्रतिक्रिया होगी और इनके समर्थकों का रुख क्या रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button