कलेक्टर ने कोसरोंडा में मेंड़की नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल व सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

*कलेक्टर ने कोसरोंडा में मेंड़की नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल व सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
*
गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 09 अक्टूबर 2025/ जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर अंतागढ़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अंतागढ़ के ग्राम पोटगांव से टेमरूपानी तक की सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने मौके पर निर्माण कार्य की तकनीकी जानकारी ली तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य को गुणवत्ता को उचित मापदण्डानुसार पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी भी उपस्थित थे। तदुपरांत अधिकारी द्वय ने मावा मोदोल योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन कोचिंग सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात् उनके द्वारा कोसरोंडा-कोयलीबेड़ा के मध्य मेंड़की नदी पर प्रगतिरत उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया गया, जिसे समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अंतागढ़ के अपर कलेक्टर श्री ए.एस. पैकरा, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद थे।

