छत्तीसगढ़हेल्थ

कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश.

*कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने आपसी समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश *
*स्वास्थ्य संभाषण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन*

उत्तर बस्तर कांकेर / कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य संभाषण’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के साथ संवाद एवं कार्ययोजना निर्माण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। ट्रांसफार्म रूरल इंडिया (टी.आर.आई.) के सहयोग से आयोजित उक्त कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने हेतु सभी विभाग जैसे स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही एनीमिया, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, वीएसएनडी जैसे मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में संसाधन की कोई दिक्कत नहीं है, जो भी कार्य जनहित में होगा, उसे सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी गांव एवं समाज की सहभागिता भी आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि लोगों के खानपान, रहन-सहन और सामाजिक सरोकार में एकाएक परिवर्तन नहीं आता। इसके लिए समयबद्धता और क्रमबद्धता के साथ दीर्घकालिक कार्य करने होंगे। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने कहा कि गांव के स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस कार्य में स्वसहायता समूह, सरपंच, सचिव एवं जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा सकता है। टी.आर.आई. का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टेट लीड सुश्री नीरजा कुद्रीमोती और डॉ पार्थ ने टी.आर.आई. के दृष्टिकोण को पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से बेहतर परिणाम के लिए उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों से चर्चा कर उनसे सुझाव भी मांगे गए। पीपीआई फेलो आकांक्षा और ब्लॉक टीम मेम्बर तुलेश्वरी साहू ने अब तक ज़िले में किए हुए कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button