छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजी

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

*कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*
उत्तर बस्तर कांकेर 31 दिसम्बर 2024/ जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आवेदकों ने वृद्धावस्था पेंशन, नक्सल पीड़ित पुनर्वास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने, जंगली जानवर के काटने से मृत्यु होने पर परिवार के भरण-पोषण हेतु सहायता स्वीकृत करने, मनरेगा मजदूरी एवं मुआवजा राशि दिलाने सहित विभिन्न मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एडीएम श्री बी.एस. उईके, श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button