छत्तीसगढ़

कलेक्टर एवं एसपी ने ली गणेशोत्सव समिति की बैठक, शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विषर्जन पर दीये महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

कलेक्टर एवं एसपी ने ली गणेशोत्सव समिति की बैठक


उत्तर बस्तर कांकेर  :-जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने आज गणेश उत्सव समिति कांकेर के अध्यक्ष एवं सदस्यों की बैठक लेकर तथा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समझाइश देते हुए कहा कि शासन के नियमों का पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जावे। समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन में पवित्रता को बनाये रखते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में एसडीएम कांकेर मनीष साहू, यातायात प्रभारी एवं थाना प्रभारी कांकेर भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button