छत्तीसगढ़

खुश रहकर पढ़ाई करने कलेक्टर ने दी समझाईश

खुश रहकर पढ़ाई करने कलेक्टर ने दी समझाईश

उत्तर बस्तर कांकेर – कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नरहरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं एवं 9वीं के बालिकाओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाई तथा बालिकाओं को जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य को हांसिल करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खुश रहकर पढ़ाई करें। शिक्षक, शिक्षिका द्वारा जो भी पढ़ाया जाता है उसे कापी में लिख कर रखना चाहिए और घर जाने के बाद उसका पुनः अभ्यास करना चाहिए। बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि ’’करत-करत अभ्यास के जड़ मति  होत सुजान, रसरी आवत-जात ही सिल पर पड़त निशान’’। बालिकाओं को मोबाइल से दूर रहने तथा मैदान में खेलने तथा कम से कम 07 घण्टा सोने की भी समझाईश दिया। उन्होंने बालिकाओं से अंग्रेजी विषय के प्रश्न भी पूछे और उन्हे सरल भाषा में समझाया। बालिकाओं की मांग पर खेल मैदान एवं खेल सामग्री सहित अन्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button