खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलहेल्थ

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता पानीडोबीर में हुआ सम्पन्न।

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता पानीडोबीर में हुआ सम्पन्न।

कोयलीबेड़ा। पूरे कोयलीबेड़ा अंचल के समस्त संकुलों में चल रहे शारिरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तारतम्य में पानीडोबीर संकुल में संकुल स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत आनेवाले नौ प्राथमिक शाला व एकमात्र माध्यमिक शाला के बच्चों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना के मुख्यालय पानीडोबीर में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया जिसमें ग्रामीणों के साथ ही जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के दौरान खो खो, कबड्डी ,बॉलीबाल, और एथलेटिक्स के खेल खिलाये गए साथ ही विजेताओं और उप विजेताओं को मुख्यातिथिओं द्वारा पुरष्कृत किया गया।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलीप बघेल ने कहा कि दूरस्थ ग्राम के खेल प्रतिभाओं को बचपन से ही तरासने के यह सबसे बेहतर मौका है यह संकुल स्तरीय आयोजन, इस आयोजन के बाद ब्लॉक स्तरीय आयोजन में भी बच्चे अपने खेल प्रतिभा को निखार सकते हैं और खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। सफल आयोजन के लिए समूचे संकुल के ग्रामीण ,शिक्षक व जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं।

कार्यक्रम के दौरान दिलीप बघेल,लकेश्वर ध्रुव, सहदेव उसेण्डी,सुखीराम उसेण्डी,सनकु राम उसेण्डी, पाण्डेराम सलाम,मोहन हुपेंडी, सनिता नवगो,बसन्त ध्रुव, पीलूराम उसेण्डी,राजनाथ पोटाई,रामजी राम आचला,बिसनाथ दर्रो, रामकुमार दुग्गा, हरक राम मण्डावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button