गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

गणित में रुझान पैदा करने गणित दिवस आयोजित, कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया

गणित में रुझान पैदा करने गणित दिवस आयोजित

कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया

कांकेर | महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भानुप्रतापपुर में किया गया।
जिला समन्वयक पवन कुमार सेन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने बताया कि जिला स्तर पर गणित विषय के प्रति रुझान लाने के लिए राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल रहे। विशेष अतिथि के रूप में रवि मिश्रा जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा, सदे सिंह कोमरे खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य पीआर भारद्वाज, प्राचार्य टिकेश्वर सिंह ठाकुर रहे।
कार्यक्रम में विकासखंड भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गुकोंदल के शिक्षक एवं छात्र–छात्राएं सम्मिलित हुए। गणित विषय के शिक्षकों के लिए थीम मेंटल मैथ्स चेलेंज फॉर स्कूल एंड कॉलेज विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को बौद्धिक और मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए गणित विषय में आने वाले दिक्कतों पर जानकारी दी गई।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि सदे सिंह कोमरे खंड शिक्षा अधिकारी थे। अध्यक्षता प्राचार्य पीआर भारद्वाज ने की।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने कहा गणित मेरा भी पसंदीदा विषय रहा हैं। वर्तमान में जिले में जितने हायर सेकंडरी स्कूल हैं उनके अनुपात में गणित विषय में इसके प्रति रुझान पैदा करना इस आयोजन का उद्देश्य है।
खंड शिक्षा अधिकारी सदे सिंह कोमरे ने खेल-खेल में गणित को सीखने, पहेली, ट्रिक्स के साथ, नवाचार पर जोर दिया।
वक्ता टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चों को गणित विषय किसी भूत से कम नहीं लगता। बच्चे में गणित विषय के प्रति भय व्याप्त दिखाई देता हैं जिस कारण दसवीं के बाद रुचि कम हो जाती हैं। एक अच्छे वातावरण का निर्माण कर गणित के डर को कम किया जा सकता हैं। इस अवसर पर बच्चों के अभिव्यक्ति को निखारने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, गणित मॉडल प्रतियोगिता एवं गणित जनजागरुकता व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़–चढ़ कर भागीदारी की।
गणित मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम आदर्श सोनी सेजेस भानुप्रतापपुर, द्वितीय अरुण राहुल है स्कूल भैंसाकन्हार, तृतीय ध्रुव साहू सेजेस भानुप्रतापपुर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम डेरियस पद्दा पीएम श्री सेजेस भानुप्रतापपुर, द्वितीय सुरभि पटेल सोनम दुग्गा हायर सेकेंडरी चिचगांव, तृतीय साजिया खान हायर सेकेंडरी आसुलखार रहे।
गणित जनजागरुकता भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तान्या श्री सेजेस भानुप्रतापपुर, द्वितीय स्थान शीतल साहू हायर सेकेंडरी सेलगांव, तृतीय स्थान तिनेश साहू हायर सेकेंडरी साल्हे ने प्राप्त किया। अतिथियों के द्वारा विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम सहायक व्याख्याता प्रदीप कुमार सेन हायर सेकेंडरी तरांदुल, अल्पेश वट्टी कन्या आवासीय विद्यालय कांकेर, रुद्र प्रताप सोनी हायर सेकेंडरी अंतागढ़, नुमेश कुमार सोनी शाउमावि बैजनपुरी, संयोजक मॉडल प्रदर्शनी, टी.पी.साहू व्याख्याता शा. हाई. स्कूल मुल्ला, विष्णु पद साहा व्याख्याता शा. हाई. स्कूल बांसला, राजेश शर्मा व्याख्याता शाउमावि भानबेड़ा, तीरथ दास व्याख्याता, भारती कोसमा माशा करमोती, जी.आर. देवांगन व्याख्याता शाउमावि सेजेस भानुप्रतापपुर, संयोजक भाषण रमेश कुमार चुरेन्द्र व्याख्याता शाउमावि घोठा, भूपेश कुमार यादव व्याख्याता शाउमावि साल्हे सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button