गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजी

मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक लेकर की समीक्षा. दिए आवश्यक दिशानिर्देश।

मुख्य सचिव ने वर्चुअल बैठक लेकर की समीक्षा

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 नवंबर 2024/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनिंदा जिलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आवारा पशुओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। समीक्षा के दौरान आवारा पशुओं की संख्या, रेडियम पट्टियों का इस्तेमाल, पशु मालिकों को दी गई समझाइश, नोडल अधिकारियों के नाम और संपर्क जानकारी, कांजी हाउस और गौशालाओं की संख्या, काउ कैचर की उपलब्धता, अर्थदंड की राशि, और मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान एडीएम श्री एस. अहिरवार ने जिले में किए गए क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पशुपालकों को जागरूक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नगरपालिका क्षेत्र में काउ कैचर उपलब्ध है, जिससे आवारा पशुओं को कांजी हाउस तक पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हॉटस्पॉट एवं ब्लैक स्पॉट्स स्थानों की पहचान कर उचित उपाय किए जा रहे हैं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत के सीईओ ल श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर और पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button