भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर विधायक नाग ने की सभी के सुख समृद्धि की कामना ।
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर विधायक नाग ने क्षेत्र के समस्त श्रमवीरो को दी बधाई और शुभकामनाएं।

भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर विधायक नाग ने की सभी के सुख समृद्धि की कामना
*विश्वकर्मा लोहार समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक ने 5 लाख रुपए देने की किए घोषणा*
विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर विधायक नाग ने क्षेत्र के समस्त श्रमवीरो को दी बधाई और शुभकामनाएं

रविवार को अंतागढ़ विधायक अनूप नाग विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर अंतागढ़ में विश्वकर्मा लोहार समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासी के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किए और विश्वकर्मा लोहार समाज के लोगों की मांग पर समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा किए।
इस दौरान विधायक अनूप नाग ने पूजा अर्चना के पश्चात भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दिए । इस दौरान विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर विशेष रूप से सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री नाग ने कहा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में हमारे क्षेत्र के श्रमवीर सार्थक भागीदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ।
विधायक ने सभा में कहा है कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है ।
*इनकी रही मौजूदगी*
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश ठक्कर, लखेंद्र कश्यप, शेख शरीफ कुरेशी, वीरेंद्र पटेल, देवलाल नेताम, दिलीप सरकार, माधेश्वर जैन, चैनराम कोमरा, बिरमुराम उईके, कालीराम विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, बजारूराम विश्वकर्मा, पुनाउ राम विश्वकर्मा, सनाउ राम विश्वकर्मा, रायसिंह मंडावी, जानकी हुपेंडी, आशा मंडावी, अमिता मंडावी, बिनेशिया मंडावी, मीरा आंचले, रोशनी आँचले, जयबती उईके, रामोतीत हुपेंडी, दयाबत्ती विश्वकर्मा, सुकोन बाई विश्वकर्मा, प्रमिला विश्वकर्मा, विसन तीन विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद थे ।



