गैजेट्सछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशलाइफस्टाइलविदेशव्यापारहेल्थ

भिरौद एवं पोटगांव गौठान में तैयार किया जा रहा है गौमूत्र से ब्रह्मास्त्र।

समूह को 05 लाख 07 हजार रुपये से अधिक की आमदनी।

भिरौद एवं पोटगांव गौठान में तैयार किया जा रहा है गौमूत्र से ब्रह्मास्त्र
समूह को 05 लाख 07 हजार रुपये से अधिक की आमदनी

उत्तर बस्तर कांकेर  :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के तहत कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गोधन न्याय योजनांतर्गत दो गौठान कांकेर विकासखंड के पोटगांव एवं चारामा विकासखंड के भिरौद गौठान में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। इन गौठान में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र का निर्माण किया जा रहा है। गौमूत्र का फसलों में उपयोग करने से भूमि का उर्वरक शक्ति अधिक समय तक बनी रहती है, जिससे फसल उत्पादन में मददगार साबित होती है।
पशुधन विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर विकासखण्ड के पोटगांव गौठान में शिव स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 10 हजार 34 लीटर गौमूत्र की खरीदी किया जाकर 04 हजार 698 लीटर ब्रह्मास्त्र तैयार किया गया, जिसके विक्रय से समूह को 02 लाख 34 हजार 900 रुपये की आमदनी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार चारामा विकासखंड के भिरौद गौठान में जानकी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब तक 10 हजार 968 लीटर गौमूत्र की खरीदी किया जाकर 05 हजार 452 लीटर ब्रह्मास्त्र तैयार किया गया है, जिसके विक्रय से समूह को 02 लाख 72 हजार 600 रुपये की आमदनी हुई है। इस प्रकार गौमूत्र से कीटनाशक ब्रम्हास्त्र तैयार कर महिला स्व. सहायता समूह ने राज्य में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में पोटगांव एवं भिरौद गौठान में महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा 04 रुपये प्रति लीटर की दर से गौमूत्र खरीदी की जा रही है तथा उससे ब्रह्मास्त्र तैयार किया जाकर विक्रय किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button